जमशेदपुर : भाजमो बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टाटा स्टील यूटिलिटीस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड (जुस्को) के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा पर बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती की नाली सफाई के कार्य में घोर अनदेखी करने और जनहित के कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है. दुर्गा राव ने कहा कि बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में नाली का पानी बारिश में ओवरफलो होकर लोगों के घरों, विद्युत सब स्टेशन सहित अन्य स्थानों में प्रवेश कर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है और इससे उनका जीवन दूभर हो जाता है. (नीचे भी पढ़ं)

दुर्गा राव ने कहा कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कैप्टन मिश्रा को कई बार सूचित किये जाने के बावजूद यह कार्य नहीं हुआ. अपितु कैप्टन धनंजय मिश्रा क्षेत्र में भ्रामक रूप से पहुंचकर तथा भाजपा के कुछ रघुवरवादी नेताओं के साथ फोटोशूट कराकर कोरम पूरा कर क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात कर समस्या को जस का तस छोड़कर चल जाते हैं. दुर्गा राव ने कहा कि ईस्टप्लांट बस्ती की समस्या दूर करने के लिए जुस्को के द्वारा सार्थक और ठोस पहल नहीं की गई तो ईस्ट प्लांट बस्ती के लोगों के साथ जु्स्को के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे.



