घाटशिला : धालभूमगढ़ रेल यात्री कमेटी ने शुक्रवार को खड़गपुर के डीआरएम के नाम स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज को दक्षिण दिशा की ओर विस्तारित किये जाने के साथ ही जल्द अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन में निर्मित वर्तमान फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 5 तक ही बनाया गया है, लेकिन इस स्टेशन में छह प्लेटफॉर्म हैं. इससे दक्षिण क्षेत्र में बसे बहुत सारे गांवों के लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके स्टेशन आना पड़ता है. ट्रैक पर ट्रेन खड़ी रहने की स्थिति में तो लोगों को ट्रेन के नीचे से लाइन पार करना पड़ता है. ऐसे में कई बार दुर्घटना भी घट चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
धालभूमगढ़ रेल यात्री कमेटी ने ध्यान दिलाया है कि सभी स्टेशनों में अंडरपास का निर्माण हो चुका है, लेकिन दुख की बात है कि धालभूमगढ़ स्टेशन में अब तक अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.



