जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण विकास विशेष परीक्षेत्र के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कुमार राम के 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी शुरु कर दी है. ईडी का छापा दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी, रांची, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर में चल रही है. करोड़ों रुपए के चल और अचल संपत्ति के मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू की है. वैसे जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. जिसमें दो आवास और सर्किट हाउस के सरकारी आवास सहित कार्यालय पर ईडी की छापेमारी सुबह से जारी है. जमशेदपुर के सरकारी आवास पर 8 सदस्य टीम पहुंच जमीन के कागजात बैंक के खाते और जेवरात को अपने कब्जे में कर जांच शुरू कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

ईडी की कार्रवाई जमशेदपुर दिल्ली, मुंबई, झारखंड और बिहार सहित कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है. सूत्रों की माने तो बीरेंद्र कुमार राम मुख्य अभियंता अपने आवास में है. गौरतलब है कि 2016 में करीब दो करोड़ रुपए उनके मानगो आवास से बरामद की गयी थी.













