जमशेदपुर : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसइआरसी) ने टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से बिजली के नये टैरिफ को मंजूरी दे दी है. टाटा स्टील के पास जमशेदपुर में बिजली देने का लाइसेंस है, जबकि टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के पास आदित्यपुर समेत सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली देने का लाइसेंस है. आयोग ने टाटा स्टील के टैरिफ में 4.27% और टाटा स्टील यूआइएसएल का टैरिफ 2.58% बढ़ाने को मंजूरी दी है. वहीं, कृषि उपभोक्ताओं के लिए विद्युत टैरिफ में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है. मालूम हो कि टाटा स्टील ने 12 फीसदी, जबकि टाटा स्टील यूआइएसएल ने 17% टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था. कंपनी की ओर से दिये गये अलग-अलग आवेदन के आधार पर आयोग ने जनसुनवाई की थी. आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल बिजली बिल को सरल बनाये और कंज्यूमर ग्रिवांस रिड्रेसल फोरम (सीजीआरएफ) की कार्यवाही का विवरण दें. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा टाटा स्टील की ओर से यह प्रस्ताव दिया था कि ग्रीन एनर्जी टैरिफ 1.41 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाया जाये, लेकिन आयोग ने इस प्रस्ताव में बदलाव करते हुए 0.26 पैसे प्रति यूनिट ग्रीन एनर्जी टैरिफ को मंजूरी दी है. एक आकर्षक ऑफर यह दिया गया है कि अगर कोई कस्टमर बिल का भुगतान 5 दिनों के भीतर कर देता है, तो 2 फीसदी की छूट मिलेगी. मीटर रेंट लगाने की मंजूरी नहीं दी गयी है. टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल से कहा गया है कि वे लोग प्रीपेड मीटरिंग में ग्राहकों को स्विच कर सकते हैं. प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्ज में 03% की छूट मिलेगी और प्रीपेड मीटर लगाने के एक माह के भीतर पूरी सिक्यूरिटी डिपोजिट वापस करनी होगी. एक अप्रैल 2026 से नये टैरिफ को लागू किया जायेगा. एक साल में यह बढ़ोतरी नये सिरे से लागू की गयी है. एक अप्रैल 2025 से नया टैरिफ दोनों जिले में लागू किया गया था. अस्थायी कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को सारे सेगमेंट में डेढ़ गुना ज्यादा पेमेंट करना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील का नया बिजली टैरिफ (जमशेदपुर)
उपभोक्ता— फिक्स चार्ज- एनर्जी चार्ज (वर्तमान)— फिक्स चार्ज—एनर्जी चार्ज (प्रस्तावित)
डोमेस्टिक एलटी (0 से 100 यूनिट)- 34 रुपये- 3.10 रुपये— 40 रुपये- 3.30 रुपये
डोमेस्टिक एलटी (100 यूनिट के ऊपर)- 70 रुपये- 5.30 रुपये- 75 रुपये- 5.50 रुपये
डोमेस्टिक हाइटेंशन- 95 रुपये- 5.25 रुपये- 110 रुपये- 5.75 रुपये
सिंचाई व कृषि सेवा- 22 रुपये- 5.60 रुपये- 22 रुपये- 5.60 रुपये
कॉमर्शियल सेवाएं- 130 रुपये- 6.00 रुपये- 150 रुपये- 6.50 रुपये
लो टेंशन इंडस्ट्रियल- 150 रुपये- 5.75 रुपये- 150 रुपये- 6.00 रुपये
हाइटेंशन इंडस्ट्रियल- 400 रुपये- 6.30 रुपये – 450 रुपये – 6.50 रुपये
स्ट्रीट लाइट- 134 रुपये- 6.50 रुपये – 150 रुपये – 6.80 रुपये
रेलवे ट्रैक्शन, इंजीनियरिंग और अन्य वितरण- 400 रुपये – 6.40 रुपये – 450 रुपये –6.60 रुपये (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील यूआइएसएल का बिजली टैरिफ (सरायकेला-खरसावां)
उपभोक्ता— फिक्स चार्ज- एनर्जी चार्ज (वर्तमान)— फिक्स चार्ज—एनर्जी चार्ज (प्रस्तावित)
घरेलू ग्रामीण- 45 रुपये- 3.06 रुपये – 45 रुपये – 3.06 रुपये
घरेलू शहरी- 80 रुपये – 3.32 रुपये – 80 रुपये – 3.35 रुपये
घरेलू सेवाएं एचटी- 80 रुपये — 3.16 रुपये – 80 रुपये – 3.35 रुपये
सिंचाई व कृषि सेवाएं- 25 रुपये – 4.06 रुपये —25 रुपये — 4.06 रुपये
कॉमर्शियल ग्रामीण- 80 रुपये — 3.06 रुपये — 80 रुपये –3.10 रुपये
कॉमर्शियल शहरी- 155 रुपये – 4.23 रुपये -155 रुपये – 4.30 रुपये
लो टेंशन औद्योगिक- 155 रुपये – 4.59 रुपये – 155 रुपये – 4.70 रुपये
हाइटेंशन – 355 रुपये – 5 रुपये – 355 रुपये – 5.15 रुपये
स्ट्रीट लाइट- 65 रुपये – 5.36 रुपये – 65 रुपये – 5.50 रुपये
रेलवे ट्रैक्शन, इंजीनियरिंग व अन्य- 195 रुपये – 4.90 रुपये – 195 रुपये – 4.90 रुपये



