
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिजली की समस्या विकराल रुप धारण करती जा रही है. बिजली की समस्या को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है. लगभग हर नागरिक इसको लेकर आंदोलन करते नजर आ रहे है. इस कड़ी में जमशेदपुर के बागबेड़ा के जिला पार्षद किशोर यादव, सुनील गुप्ता समेत अन्य के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक अरविंद कुमार से बिष्टुपुर स्थित कार्यलय मे मिलकर बागबेडा, कीताडीह, घाघीडीह क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति ठीक करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा. ज्ञापन मे आगे कहा गया है की गर्मी शुरू होते ही इस क्षेत्र मे बिजली की आँखमिचौली शुरू हो गयी है. लाँकडाउन मे भीषण गर्मी मे लोग ठीक से सो नही पा रहे है. जिला पार्षद ने जल्द से जल्द बागबेडा, कीताडीह, घाघीडीह क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति ठीक करने की मांग की नही तो लाँकडाउन तोडकर आंदोलनप करने की बात कही. विद्युत महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र मे कुछ तकनीकी खराबी आयी थी उसे ठीक कर लिया गया है. सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति होगी. प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से पंसस धमेन्द्र चौहान, उपमुखिया सुनिल गुप्ता, नीरज सिंह समाजसेवी प्रमोद साह,विष्णु ठाकुर, चिन्टू वर्मा शामिल थे.

झामुमो का प्रतिनिधिमंडल बिजली जीएम से मिला
झामुमो नेता बाबर खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बजिली विभाग के जीएम से मिला. इन लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत विभाग की लापरवाही एवं रखरखाव नहीं होने के कारण इन दिनों गैर कंपनी क्षेत्र में लगातार बिजली की कटौती कई-कई घंटे जारी है. इससे विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान एवं आक्रोशित हैं. इन लोगों ने आग्रह किया है कि इस संबंध में जीएम खुद पहल करते हुए सभी कनीय अभियंता को यह आदेश दें कि अपने क्षेत्र में लगातार रखरखाव का काम करते रहे और जिस ट्रांसफार्मर में ए-बी स्विच नहीं है, उस सभी ट्रांसफार्मर में एक सप्ताह के अंदर ए-बी स्विच लगाना सुनिश्चित करें. इन लोगों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि जिला के सभी विद्युत सहायक अभियंता यह सुनिश्चित करें कि आपने अपने क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र का रखरखाव करेंगे. जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत कन्या अभियंता अपने कार्य के प्रति ईमानदारी बरतेंगें एवं क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहे, पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियंता सबस्टेशन के रखरखाव के प्रति जो जिम्मेदारी है उसे पूरा करना सुनिश्चित करें, जिला में लगे ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण लगातार एलटी एवं एसटी फ्यूज का उड़ना तार का गिरना एक परंपरा सी बन गई है, वैसे स्थान पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर बराबर की क्षमता दी जाए, पूर्वी सिंहभूम जिला के हर क्षेत्र में लाइनमैन की संख्या बढ़ाई जाए ता के कम समय में जल्द काम हो सके, पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्युत के कनीय अभियंता एवं अन्य अधिकारी जो अपने कार्य मैं लापरवाही बरतते हैं उन पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए झामुमो यह मांग करती है क्योंकि ऐसे अधिकारी के कारण झारखंड सरकार की बदनामी हो रही है. इसको लेकर दुरुस्त करने की मांग इन लोगों ने की. मानगो एरिया की बिजली को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गयी.















