
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर की रहनेवाली एक महिला ने अपने पति पर भाई की शादीशुदा साली के साथ शादी करने का आरोप लगाते हुए जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी देते हुए महिला रिंकू दास ने बताया 8 साल पूर्व उसकी शादी बिरसानगर के संजय दास के साथ हुई थी. शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक- ठाक रहा. लेकिन उसके बाद उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा और अंत में मायके में ले जाकर छोड़ दिया. वह महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने कोर्ट में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. जहां कोर्ट से एग्रीमेंट के बाद वापस ससुराल ले जाने पर सहमति बनी, लेकिन नहीं ले गया. महिला ने बताया कि उसके पति ने अपनी भाई के साली के साथ शादी कर ली है और यही कारण है कि वह उसे रखना नहीं चाहता. महिला ने बताया कि उसके पति के भाई की साली का नाम पूर्णिमा दास है, और वह शादीशुदा थी, लेकिन उसके पति ने उसका बसा बसाया घर उजड़वाकर उसे तलाक दिलवा दिया और खुद शादी कर ली. फिलहाल महिला ने जिले के एसएसपी से खुद के लिए न्याय की गुहार लगाई गई.













