
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाईनगर निवासी प्रियंका कुमारी द्वारा पड़ोस के लड़को को जुआ खेलने से मना करने पर युवकों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया, युवको ने प्रियंका की मां संध्या देवी के साथ भी मारपीट की साथ ही पुरे परिवार को गोली से मार देने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए, घटना बुधवार देर रात की है. प्रियंका को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के संबंध में प्रियंका ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से है, पड़ोस में रहने वाला राहुल उर्फ दिवाना उसे देखकर अश्लील कमेंट करता है और घर के बाहर मजमा लगाकर जुआ खेलता है. बुधवार को मां संध्या देवी द्वारा विरोध करने पर राहुल ने उसकी मां के साथ मारपीट की और घर में घुसकर उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं उसके मामा ने पुरे परिवार वालों को गोली मारने की धमकी भी दी.







