जमशेदपुर : दुर्गापूजा त्योहार के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को विभिन्न इलाकों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान 140 लीटर अवैध महुआ शराब और 5.6 लीटर देशी शराब जब्त की गई. वहीं, जुगसलाई स्टेशन रोड से विनोद शंकर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर घाटशिला क्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा एवं ग्वालापाड़ा, जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह और कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापामारी की गई. (नीचे भी पढ़ें)

छापामारी के दौरान विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने जुगसलाई स्टेशन रोड से विनोद शंकर को गिरफ्तार किया. वहीं, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग ने त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.





