
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के होने वाले चुनाव में नया मोड़ फिर से रविवार को आ गया. शनिवार को महामंत्री सतीश सिंह के साथ देवघर में साथ रहने का प्रण लेने वाले वर्तमान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय फिर से सत्ता पक्ष (आर रवि, शहनाज आलम और शैलेश सिंह गुट) के साथ हो गए. वर्तमान डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव अरविंद पांडेय पहले से ही सत्ता पक्ष के साथ थे और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं होने से नाराज चल रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की सुबह विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नू और महामंत्री सतीश सिंह दोनों एक साथ डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय के साथ सुबह की चाय पी और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बाते की. इसके बाद अरविन्द पांडेय और नितेश राज साथ मे मिलकर सतीश सिंह के साथ सीधे देवघर चले गए और साथ चुनाव लड़ने की कसमे खाई. इस बीच सुबह जैसे ही अरविंद पांडेय अपने बिष्टुपुर स्थित आवास आये तो वहां सारे लोग पहुँचे और सत्ता पक्ष के लोगों ने एक साथ चुनाव लड़ने का दबाव दिया जिसके बाद एक पूर्व अध्यक्ष भी पहुंचे और मनाने का सिलसिला चलता रहा. अरविंद पांडेय को कहा गया कि पहले उनको अध्यक्ष पद पर नाम घोषणा की जाए, जिसके लिए सारे लोग तैयार हो गए.

शैलेश सिंह ने भी अध्यक्ष पद पर नहीं लड़ने की बात कही जिसके बाद शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा कर दी गई कि अध्यक्ष पद पर खुद अरविंद पांडेय और महामंत्री या डिप्टी प्रेसिडेंट पद पर शैलेश सिंह चुनाव लड़ेंगे. इसकी घोषणा खुद उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की. शाहनवाज आलम ने कहा कि वर्तमान में काफी पदाधिकारी उनकी टीम में है लेकिन परफॉर्मेंस के आधार पर ही सबको जगह दिया जाएगा. शाहनवाज आलम ने कहा कि सारे लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे. शाहनवाज आलम ने बताया कि करीब 150 से 200 कमेटी मेंबर से रायशुमारी की जिसके बाद इसकी घोषणा की गई.
शाहनवाज आलम ने बताया कि अरविंद पांडेय अलग नही हुए थे और वे धार्मिक कार्यक्रम में शमिल हुए थे. शैलेश सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उनको अरविंद पांडेय का नेतृत्व उनको स्वीकार है और यह सबकी सहमति से ही फैसला लिया गया. अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि पुराने मित्र के तौर पर सतीश सिंह और टुन्नू चौधरी आये थे जिस कारण मुलाकात हुई थी. कोई बात करने आया था तो बात किया था. कभी हमने कमिटमेंट नही किया था कि सतीश सिंह और टुन्नू चौधरी के साथ चुनाव लड़ेंगे और कहा था कि टीम से बात कर ही फैसला लेंगे. अरविंद पांडेय ने कहा कि अभी सबसे बात कर इस टीम में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे. शहनवाज आलम को टॉप थ्री में जगह होने की बात से अरविंद और शैलेश ने इनकार दिया. शैलेश सिंह ने कहा कि विपक्ष को जोड़कर चलेंगे.





