
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 615वें नेत्र शिविर में आज 25 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

स्व. लक्ष्मी नारायण बंसल की पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर का उद्घाटन, भगवती बंसल, उनके पौत्र कनिष्क भोजनिया-श्रद्धा भोजनिया, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। ऑपरेशन सत्र के दौरान समाजसेवी कमल किशोर लड्डा, बनवारी लाल खण्डेलवाल, राकेश मिश्र एवं रेड क्रॉस के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर चिकित्सीय टीम द्वारा अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जायेगा।













