
जमशेदपुर : टाटा पिग्मेंट्स लिमिटेड (टीपीएल) परिसर में बुधवार को नव वर्ष के अवसर पर समारोहपूर्वक केक कटिंग की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टीपीएल के चैयरमैन व टाटा स्टील सेफ्टी हेल्थ, सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पॉल, कंपनी (टीपीएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभेनजीत चौथरी व टीपीएल वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट बीके सिंह ने संयुक्त रूप से केक कटिंग कर सबों को नववर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी. समारोह में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संजीव पॉल ने उनके प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में टीपीएल को आगे बढ़ाने में टाटा स्टील मदद करेगी. पेंट व पेंटिंग के क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए भी उन्होंने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया. समारोह का संचालन कंपनी के सीनियर जेनरल मैनेजर (मार्केटिंग एंड सेल्स) ओपी गुप्ता ने किया. धन्यवाद ज्ञापन चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर राजेश जेम्स ने किया. इस अवसर पर कंपनी के चीफ वर्क्स मैनेजर पवन कुमार प्रताप सिंह, चीफ ऑफ फाइनांस एंड एकाउंट्स दिनेश अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारी, कर्मचारी व वर्किंग पार्टनर उपस्थित थे.







