
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने भारत सरकार द्वारा कराये गए बेसिक मोउंटेनियरिंग कोर्स पूर्ण करके आये स्वयंसेवक रणवीर कुमार के नेतृत्व में दलमा का ट्रैकिंग किया गया.

साथ ही जंगल बचाओ अभियान में साफ सफाई किया गया जिसके अंतर्गत रास्ते में पड़े प्लास्टिक और बोतल जैसे वातावरण को क्षति करने वाले सामानों को उठा के कूड़ादान में डाला गया और मंदिर परिसर के बाहर पड़े कचड़े को उठा के कूड़ादान में डाला गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंसेवि राजीव रंजन कुमार, रितेश, नैंसी, सुजीत कुमार, शुभम कुमार, विकास कुमार साह, जवाहर, मानस, बिबेक, राखी, देविका, निधि, आशुतोष, सरस्वती ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.







