जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के अग्रसेन भवन के पास बग्गी चालक व उसके भाई के साथ रविवार रात करीब 8.30 बजे जानलेवा हमला किया गया. इसमें बागबेड़ा के कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी पकंज और संजय तिवारी घायल हो गये. सोमवार को विश्व हिन्दू परिसद और सनातन उत्सव समिति के नेतृत्व में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. इस संदर्भ में हिन्दू समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि जानलेवा हमला करने में इमरान, साकिब, आतिक के साथ साथ 10 से 12 लोगों ने होटल साई रिजेंसी के पास नशा करने के लिए पैसों की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
नहीं देने पर उनके साथ बेल्ट, लाठी और रॉड से जानलेवा हमला किया गया. इसके साथ ही बग्गी पर लगे धार्मिक प्रतीक को तोड़ दिया. किसी तरह दोनों भाई जान बचाकर साकची थाना पहुंचे. वहां से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. जहां सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गयी है.











