जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बसंत सेंट्रल मॉल स्थित ब्राउन ब्रंच बेकरी में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि गनीमत रही कि आग से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाया. इस अगलगी में कितने का नुकसान हुआ है, फिलहाल इसका आकलन किया जा रहा है. बता दें कि साकची में 1 हफ्ते के भीतर अगलगी की यह दूसरी घटना है.



