जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बालीगुमा में सरायकेला खरसावां ज़िलें के राजनगर निवासी युवक पर अपराधियों ने गोली चला दी. उसके गर्दन में गोली लगी है. उसको एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसका नाम देवदास गौड़ है. (नीचे देखे पूरी खबर)

वह राजनगर से अपने दोस्त के साथ बालीगुमा आया था. शाम सात बजे से वह वहां था. रात करीब 11 बजे उसको अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. उसको एक थार गाड़ी से किसीने अस्पताल में छोड़ा औऱ चले गए. वह गंभीर रूप से घायल है. उसके गर्दन में गोली फंसी है, जिसको निकालने का प्रयास चिकित्सक कर रहे है. घटना की सूचना पाकर एमजीएम थाना की पुलिस वहां पहुंची और उससे पूछताछ की. मामले की जांच पुलिस कर रही है.





