
जमशेदपुर: जमशेदपुर एक ओर जहां बैक लोगो को जागरुक कर रहे है कि उनके द्वारा ग्राहक से किसी भी तरह की निजी जानकारी नहीं मांगी जाती है वहीं अह साइबर ठगों ने मोबाइल ऑपरेटर का कर्मचारी बन लोगों से ठगी करने का पैंतरा आजमाया है. यह मामला जुगसलाई का है जहां जुगसलाई के गर्ल्स स्कूल रोड निवासी सतवीर सिंह भाटिया से साइबर ठगों ने बीएसएनएल का कर्मचारी बन केवाईसी करने के नाम पर 1.47 लाख की ठगी कर ली. इस संबंध में सतवीर ने जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सतवीर ने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर 11 दिसंबर की शाम को 9883725634 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया. उसने कहा कि मेरे मोबाइल नंबर का केवाईसी नहीं है. केवाईसी नहीं होने से फोन नंबर को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा. उसने बताया कि कुछ जानकारी देने के बाद वह फोन पर ही केवाईसी का काम पूरा कर देगा. इसके लिए उसने आधार नंबर, और एटीएम नंबर की मांग की. जिसके बाद फोन पर एक ओटीपी आया. ओटीपी बताने पर उनके खाते से कई बार में 1.47 लाख रुपये की अवैध निकासी हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






