जमशेदपुर: 18 जनवरी रविवार, को सोनारी के डॉ पात्रा क्लिनिक में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का 200 मरीजों ने लाभ उठाया. इस शिविर में डॉ. अमल प्रकाश पात्रा (सर्जन), डॉ. रीमा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजित टुडू (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंशुमान पात्रा (सामान्य चिकित्सक एवं मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. पी. स्नेहा (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं डॉ. मल्लेश्वरी नारवा (फिजियोथेरेपिस्ट) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं.शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क रक्त जांच की सुविधा दी गई.चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए श्रीमती स्वप्ना पात्रा, अनुराग पात्रा एवं अंशुमान पात्रा द्वारा सफल आयोजन किया गया.












