जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची तमाडिया रोड राज क्लब द्वारा श्री गणेश पूजा का भूमि पूजन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से गोलू पंडित के द्वारा गणेश पूजा भूमि पूजन का विधि बात पूजा अर्चना कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह एवं मनोज कावटिया मौजूद थे. इस अवसर पर अध्यक्ष शिबू सिंह ने कहा कि 1999 से यह पूजा भव्य और धूमधाम से वे लोग करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा. पूजा पंडाल का स्वरूप देने के लिए बंगाल के कारीगर आएंगे. कार्यक्रम में गणेश पूजा 27 अगस्त को होगा. उसके पूर्व 26 अगस्त को उद्घाटन होगा एवं 27 अगस्त को पूजा एवं महाप्रसाद भोग हजारों की संख्या में लोगों को बैठ कर कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
भूमि पूजन में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह, जिला परिषद परितोष सिंह, शत्रुघ्न गिरी, श्यामू राव, राकेश साहू, धवल गोयल, चिकू सिंह, हरटी, विक्रम सिंह, छोटू सिंह, विकास सिंह, बंटी कुमार, विकास सिंह, जीतू मुंडा, सानिया, गीता गुप्ता, गजेंद्र मिश्रा, सनी यादव, संतोष सिंह, सुमंत नायक, सुमंत नायक, विनोद सिंह, दिलीप सिंह, छोटू सिंह समेत राज क्लब के लोग मौजूद थे.











