जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह, उसके भाई अमलेश सिंह समेत अन्य लोगों की गाड़ियां जब्त करने के मामले में जमशेदपुर कोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह समेत अन्य लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार की अदालत ने अखिलेश सिंह, उसके भाई अमलेश सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, कुणाल भारद्वाज समेत अन्य को बरी कर दिया. यह घटना करीब 12 साल पहले की है. उस वक्त जमशेदपुर के एसपी अखिलेश झा होते थे. उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी, साकची, कांड्रा समेत अन्य थाना क्षेत्रों से हाइवा समेत अन्य बिजनेस वाली गाड़ियां बरामद की थी. वह गाड़ियां कुणाल भारद्वाज के नाम पर था. (नीचे भी पढ़ें)
कुणाल भारद्वाज का बयान पुलिस ने लिया था, जिसमें उसने बताया था कि वह गैंगस्टर अखिलेश सिंह और अमलेश सिंह की गाड़ियां चलाता है, जिसके बदले उसको पैसे मिलते है. इसके बाद पुलिस ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर दिया था. इस मामले में पुलिस करीब 12 साल बाद भी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिसके बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया.












