
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शहरी इलाके और जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. रात होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी ज्यादा नहीं रही. बताया जाता है कि जमशेदपुर, घाटशिला और मुसाबनी इलाके में करीब 8 सेकेंड तक भूकंप का झटका महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 थी. इसकी पुष्टि दारीसाई विज्ञान केंद्र ने की है. इसका केंद्रबिंदू मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास थी. इस कारण झारखंड में इसका असर काफी कम था. बताया जाता है कि मिजोरम में इसका असर ज्यादा था, लेकिन यहां काफी हल्का था, इस कारण लोगों को काफी कम जानकारी हुई. जो लोग जगे थे, उनको भी शायद ही यह झटका महसूस हुई होगी. वैसे बोकारो के सिस्मॉलॉजी सेंटर ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि इसका किसी तरह का कहीं भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.












