
रांची/धनबाद/जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. तबलीगी जमात में शामिल मौलवियों के झारखंड में लॉकडाउन के दौरान मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा. झारखंड की राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी से मिले मौलवियों की जांच अभी पूरी भी नहीं हो सकी कि पुलिस को धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी मस्जिद में ठहराये गये 10 इंडोनेशियाई मुस्लिम मिले है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. इनके ब्लड का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने तक सभी विदेशियों को क्वारंटाइन किया गया है. बता दें कि सभी विदेशी जमात के लिए गोविंदपुर आये थे. इन सभी के पासपोर्ट को पुलिस ने जब्त कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार 10 इंडोनेशियाई नागरिकों की जांच करायी गयी और उनके शरीर का तापमान लिया गया था. उनमें से किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाये जाने पर सभी को आसनबनी की एक मस्जिद में ठहराया गया था. ऐसे में एक के बाद एक कोरोना संदिग्ध का मिलना मुश्किलों को दावत दे रही है. झारखंड की राजधानी रांची से पिछले एक सप्ताह में चीन, कजाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज के 28 विदेशी मौलवी सहित 35 बाहरी लोग पकड़े गये हैं. इस तरह धनबाद जिले के विदेशी शाखा को उनके आने व रहने की सूचना नहीं होने के कारण वे संदिग्ध नजर आने लगे थे. पूरे देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो इसका पता भी नहीं चलता. रांची के अलग-अलग भागों से पकड़े गये 28 विदेशी मुस्लिमों से जब पूछताछ की गयी तो सब ने बताया कि वह सभी भारत जमात पर आए हुए हैं. एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो सहित अन्य खुफिया एजेंसियां इनके मंसूबों का पता लगा रही है। वहीं रांची के साथ बोकारो में भी पुलिस ने मस्जिद में छुपे 14 मौलवी से पूछताछ कर रही है. वहीं रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना का मरीज पाए जाने के बाद धनबाद में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है. हर संदिग्ध की जांच की जा रही है। हर किसी पर नज़र रखी जा रही है। शासन-प्रशासन ने अब सख्ती और बढ़ा दी है. कोडरमा के भी एक मसजिद में पुलिस की ओर से कई लोगों को संदेह के आधार में क्वारंटइन किया गया है. इसी तरह जमशेदपुर के जवाहरनगर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है. उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है. हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है.







