जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो व मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने बताया है कि आगामी शनिवार, 21 जनवरी को दो वर्षों के बाद बिष्टुपुर गोपाल मैदान में टुसू मेले का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है और उम्मीद से अधिक लोगों का जुटान होने की उम्मीद है. वे आज सोनारी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बात कर रहे थे.उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है.(नीचे भी पढ़े)
आयोजन स्थल में पंडाल का निर्माण जारी है. उन्होंने बताया कि मेले में राजनीतिक व समाज के अन्य कई क्षेत्रों के गणमान्य लोग शिरकत करेंगे. टुसू मेले में आकर्षक प्रतिमाओं, चौड़लों को लेकर आनेवालों के लिए आकर्षक ईनाम राशि तय की गयी है. साथ ही बुढ़ीगाड़ी नाच एवं व्यक्तिगत साज-सज्जा में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. संवाददाता सम्मेलन में उपर्युक्त पदाधिकारियों के अलावा चुनका मार्डी, सुकांत बारी, सुखदेव महतो, बबलू महतो, उमानाथ झा, जुगल किशोर मुखी, अशोक सिंह, गोपाल महतो आदि मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
मेला में मिनी भारत का दिखेगा नजारा : आस्तिक
आस्तिक महतो ने बताया कि इस बार विशाल टुसू मेले में मिनी भारत का नजारा दिखेगा. इसमें झारखंड के कई जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल तथा ओड़िशा के भी टुसूप्रेमी जुटेंगे. उन्होंने बताया कि पहले एक से डेढ़ लाख लोग टुसू मेले में जुटते थे, कोरोना से राहत के बाद उम्मीद है कि इस बार मेले में दो से ढाई लाख लोगों का जुटान होगा.(नीचे भी पढ़े)
स्व. साधु महतो की धर्मपत्नी बनीं सह संयोजक
ईंचागढ़ के पूर्व विधायक सह मंच के संयोजक रहे स्व. साधुचरण महतो के पद पर उनकी धर्मपत्नी सारथी महतो (पूर्व जिला पार्षद, सरायकेला) को स्थान दिया गया है. इसके अलावा सह संयोजक के रुप में फणीन्द्र महतो, सुखदेव महतो तथा बबलू महतो को भी जोड़ा गया है.(नीचे भी पढ़े)
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम, अन्य को सांत्वना पुरस्कार
आयोजकों ने बताया कि टुसू, चौड़ल और बुढ़ी गाड़ी नाच में अव्वल आनेवाले दलों को आकर्षक इनाम दिये जाएंगे. टुसू के प्रथम विजेता को 31 हजार, द्वितीय-25 हजार, तृतीय-20 हजार, चतुर्थ- 15 हजार, पंचम-11 हजार, षष्ठ -7 हजार व सप्तम विजेता को 5 हजार नगद राशि दी जाएगी. इसी तरह चौड़ल में प्रथम को 25 हजार, द्वितीय-20 हजार, तृतीय-15 हजार व चतुर्थ विजेता को 11 हजार की राशि



