गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत के स्वर्गछिड़ा गांव आयोजित हरिनाम संकीर्तन समारोह विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक श्री मोहंती ने राधा गोबिंद की पूजा कर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस मौके पर संकीर्तन सुनने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर असित मिश्रा,विनोद बगाल,मनोज जेना, शांतुन नायक, देवदत्त गिरी, रिंकू प्रधान, पद्म लोचन बेरा समेत अन्य उपस्थित थे



