जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय पर्यावरण आयाम की ओर से मंगलवार को लक्ष्मीनगर उत्क्रमित विद्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका विषय था “हमारी भूमि – हमारा भविष्य”. इस गोष्ठी में कक्षा षष्ठ से नवम तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई. गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय, पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा, सदस्य आरती श्रीवास्तव विपुला, प्रांत कार्यकारिणी की सदस्य सरिता सिंह, सदस्य डॉ सरित किशोरी और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन और निबंध की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनके विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय ने कहा कि हमें जीवन के लिए सब कुछ भूमि से मिलता है. यह भूमि ही मरणोपरांत हमें अपनी गोद में रखती है. उन्होंने क्षिति, जल ,पावक से सम्बंधित जानकारी भी दी. प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह ने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने की बात कही. डॉ सरित किशोरी ने कहा कि जैसे हम लोग उपहारों को सहेज कर रखते हैं, वैसे ही पर्यावरण को भी बचाना चाहिए. इस विचार गोष्ठी की समन्वयक अनीता शर्मा ने कहा कि भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बनाये रखना बहुत आवश्यक है. पर्यावरण आयाम सदस्य आरती श्रीवास्तव ने प्रतिदिन के पानी को सुरक्षित रख कर पौध रोपण के लिए इसे उपयोग में लाने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में विक्की कुमार, कृतिका कुमारी, इच्छा कुमारी, शौर्य कुमार, शिव कुमार, विष्णु तंतुवाइ शामिल थे. आयोजन में पुष्पांजलि हेंब्रम, शशि कुमारी, वंदना कुमारी, कुमकुम कुमारी, बबन ओझा और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अहम भूमिका निभाई.




