जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संतोष अग्रवाल ने धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यसमिति को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की है. श्री अग्रवाल ने जिला इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन गोयनका को लिखे पत्र में श्री अग्रवाल ने कहा है कि धनबाद जिले की नवगठित कमेटी 30 जून, 2027 तक प्रभावी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
अपने पत्र में श्री अग्रवाल ने विश्वास जताय है कि नई टीम समाज की एकता, सेवा एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने अध्यक्ष चेतन गोयनका को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके (श्री गोयनका के) कुशल नेतृत्व में धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और जिले में मारवाड़ी समाज और मजबूत तथा संगठित होगा.




