• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur health department meeting : स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और जमीनी निगरानी पर उपायुक्त का जोर, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में टीकाकरण, कुपोषण प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव तथा अन्य कार्यक्रमों की हुई गहन समीक्षा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण प्रबंधन, पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी), जन शिकायतों के निष्पादन, डायलिसिस सेवा, प्रोजेक्ट उल्लास सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का अंतिम उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है. इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निगरानी, प्रभावी समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए. जन शिकायत पोर्टल की समीक्षा में उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आरआई (रूटीन इम्यूनाइजेशन) सत्रों के दौरान वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही छूटे हुए बच्चों एवं परिवारों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया. कुपोषण प्रबंधन एवं एमटीसी (माल न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बहरागोड़ा, घाटशिला, मुसाबनी, पोटका एवं टेल्को स्थित केंद्रों में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के बीच संयुक्त बैठक आयोजित कर कुपोषित बच्चों की पहचान, रेफरल एवं उपचार व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर बल दिया. सेविका, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित प्रयासों से अधिक से अधिक बच्चों को उपचार से जोड़ने के निर्देश दिए गए. प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत मिर्गी रोगियों की पहचान एवं उपचार की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन तथा चिन्हित मरीजों के सतत फॉलोअप को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं सदर अस्पताल एवं घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा में सेवा प्रभावित नहीं हो इसे सुनिश्चित करने पर बल दिया. मशीनों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा गया. बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों एवं कवरेज की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अभियान को पूर्ण गंभीरता एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़ एवं डुमरिया प्रखंड में अपेक्षाकृत कम उपलब्धि पर विशेष ध्यान देने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया. संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने को कहा. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया. बैठक में डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए. साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में डीडीसी नागेंद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, सभी एमओआईसी, डीपीसी, डीडीएम, बीएएम, बीपीएम, बीडीएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने
खबर

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने

September 18, 2026
Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
खबर

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

September 18, 2026
Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

Next Post
jharkhand bjp president in jamshedpur : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिनाई उपलब्धियां, कहा – झारखंड को मिला रिकॉर्ड विकास पैकेज

jharkhand bjp president in jamshedpur : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिनाई उपलब्धियां, कहा - झारखंड को मिला रिकॉर्ड विकास पैकेज

jamshedpur nh 33 flyover issue : मानगो के एनएच-33 के फ्लाइओवर को लेकर डीएफओ ने किया बड़ा खुलासा, क्लियरेंस के लिए मानगो नगर निगम ने नहीं किया विधिवत आवेदन, वन विभाग जमीन हस्तांतरित करे तो भला कैसे ?

jamshedpur nh 33 flyover issue : मानगो के एनएच-33 के फ्लाइओवर को लेकर डीएफओ ने किया बड़ा खुलासा, क्लियरेंस के लिए मानगो नगर निगम ने नहीं किया विधिवत आवेदन, वन विभाग जमीन हस्तांतरित करे तो भला कैसे ?

jamshedpur self immolation- धातकीडीह तालाब के पास खुद को आग लगाने वाले वृद्ध की मौत, एमजीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jamshedpur self immolation- धातकीडीह तालाब के पास खुद को आग लगाने वाले वृद्ध की मौत, एमजीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News