जमशेदपुर : जमशेदपुर में इस वर्ष शुक्रवार, 14 मार्च को होली है. इसी दिन रंगोत्सव मनाया जायेगा. इससे पूर्व गुरुवार की मध्य रात्रि में होलिका दहन का आयोजन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

जुगसलाई सत्यनारायण मंदिर के पुजारी पं श्रवण कुमार शर्मा के अनुसार आगामी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, तदनुसार शुक्रवार, 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी. इससे पूर्व आगामी फाल्गुल पूर्णिमा, तदनुसार गुरुवार, 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन होगा. पं श्रवण कुमार शर्मा (मो. 9431756270) के अनुसार गुरुवार, 13 मार्च को पूर्णिमा तिथि में सुबह 10:30 बजे से पूर्व जेल बाधनी एवं डांडा पूजन किया जायेगा. उसी दिन रात 11:00 बजे के बाद होलिका दहन किया जायेगा. इसके बाद अगली सुबह, यानी शुक्रवार 14 मार्च, 2025 को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन सुबह से धुरेंडी, होली, रंगोत्सव का त्योहार मनाया जायेगा.



