चाकुलिया: बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाली रसोईयों को वर्ष 2023 के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. साथ ही वर्तमान वर्ष का भी भुगतान लंबित मामले को रखा.(नीचे भी पढ़े)
विधायक श्री मोहंती ने कहा की मानदेय भुगतान नहीं होने से रसोईयों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है.ऐसे में वे परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है.मंगलवार को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने सरकार से मांग की है कि रसोईयों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए और भविष्य में उनका मानदेय समय पर दिया जाए ताकि वे अपनी आजीविका को सुरक्षित रख सकें.



