जमशेदपुर : मशहूर अफसाना निगार डॉ मंज़र काजमी की 23 वीं बरसी पर शनिवार को ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की वूमेन विंग की ओर से एमजीएम अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिचारकों के बीच फल, बिस्किट, मिनरल वाटर आदि वितरित किये गये. आज के इस कार्यक्रम में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के वूमन विंग की अवकाश प्राप्त शिक्षिका आमना बेगम, शहनाज बेगम, नसीम बेगम, रेशमा बेगम, बिल्कीस बानो,शमशाद बेगम ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया. इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में ट्रस्ट के प्रेसिडेंट मतीनुउल हक अंसारी,मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज, फिरोज आलम, हाजी अयूब अली,आजाद नगर थाना पीस कमेटी के सदस्य मोइनुद्दीन अंसारी भी खास तौर से मौजूद थे.




