जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के आमबगान इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस को सामने देखकर बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद युवक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना है. वहीं, पुलिस बाइक को जब्त कर अपने साथ थाने ले गई है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.




