
जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में पदस्थापित होमगार्ड जवान कपिल देव यादव अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया. उनके सिर में गंभीर चोटें आयी है. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 1-00 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे अपनी बाइक से भुईंयाडीह ब्राह्मण टोला घर जा रहे थे. इसी बीच घर के समीप उनकी बाइक से अनियंत्रित हो गयी और वे बाइक से गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उनका इलाज चल रहा है.













