
जमशेदपुर : रविवार सुबह कदमा थाना की दीवार से काले रंग का कार टकरा गई जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया. कदमा थाना प्रभारी ने शार्प भारत से बातचीत में बताया कि कार कदमा के रहनेवाले आकाश दीप सिंह की है जो कार चलाकर जा रहे थे कि अचानक जानवर के आगे आने पर उसको बचाने के क्रम में वे संतुलन खो बैठे और कार थाने की दीवार से जा टकराई.



