जमशेदपुर : आयकर विभाग (सूचना एवं अपराधिक अन्वेषण) जमशेदपुर द्वारा आयकर अधिकारी सूचना एवं आपराधिक अनवेषण राजीव कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में वित्तीय लेनदेन विवरण एवं ई-वेरिफिकेशन स्कीम-2021 से संबधित कार्यशाला (आउटरीच प्रोग्राम) का आयोजन किया गया. इस कार्यकम में करदाताओं एवं संबंद्ध सूचना दाताओं रिपोर्टिंग एनटीटी के जागरूकता एवं जानकारी हेतु वित्तीय लेनदेन दाखिल करने से संबंधित एवं ई-वेरिफिकेशन स्कीम-2021 से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु आयकर अधिकारी राजीव कुमार द्वारा जानकारियों प्रदान की गई। इस संबंध में संबंधित सब रजिस्ट्रार ऑफिस द्वारा समय पर सूचारू रूप से वित्तिय लेन देन अपलोड करने का आग्रह किया गया ताकि विभाग को समय पर सही जानकारी प्राप्त हो सके. तदनुसार नए करदाताओं की पहचान कर आवश्यक कारवाई की जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा लागू कि गई ई-वेरिफिकेशन स्कीम-2021 के आलोक में अपने आयकर विवरणी को उनके वार्षिक सूचना विविरणी के अनुसार सही जारकारी के साथ दाखिल करने के संबंध में विशेष तौर पर बैंक द्वारा फार्म-61 तथा 61ए को दाखिल करने के लिए आइटीडीआरइआइएन पर अपने आप को टैन आधारित निबंधित कराना तथा समय पर उसकी जानकारी आयकर विभाग को समय पर एसएफटी अपलोड करने से था. ऐसा लागातार देखा जा रहा था कि संबंधित सूचना किसी न किसी तकनीकी जानकारी के आभाव में देर से आयकर विभाग में अपलोड होती थी या कभी कभी छुट जाती थी जिससे आयकर विभाग को रेवेन्यू का नुकसान हो रहा था एवं आयकर दाताओं के लेन देन की पूरी जानकारी एआइएस के माध्यम से नहीं मिल पाता था. (नीचे भी पढ़ें)
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आयकर अधिकारी ने वरीय अधिकारियों से प्राप्त आदेश के तहत एवं वार्षिक एक्शन प्लान-2024.-25 में दिए के र्निदेश के अनुसार एक कार्यशाला का आयोजन सब रजिस्ट्री कार्यालय के प्रांगण में किया गया ताकि एसएफटी एवं ई-वेरिफिकेशन स्कीम-2021 से संबंधित सूचनाओं को अपलोडिंग करने में हो रही परेशानियों का निराकरण समय पर किया जा सके और उप-पंजीयक कार्यालय में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में जागरूक करना एवं आवश्यक जानकारी से अवगत कराया जा सके. कार्यशाला में कोलहान प्रखंड में अवस्थित सारे सबरजिस्ट्रार मौजूद थे, जिसमें जमशेदपुर के राम कुमार मदहेशिया, चांडिल के धर्मेंद्र कुमार, सरायकेला-खरसावां के घासीराम पींगुआ, चाईबासा के अशोक कुमार सिन्हा, घाटशीला के प्रफुल्ल कुमार, एवं चक्रधरपुर के नागेश्वर विरूआ अपने कार्यालय के कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों के साथ उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में आयकर अधिकारी राजीव कुमार तथा इस कार्यालय में पदस्थापित आयकर निरीक्षक रूपक प्रसाद एवं कार्यालय अधीक्षक नितेश कुमार श्रीवास्तव तथा एमटीएस के राम नरेश गोस्वामी भी उपस्थित थे.



