जमशेदपुर : बागबेड़ा में 5 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़िता की मां ने चार महीने बाद इस संबंध में बागबेड़ा थाना में विशु एवं पूनम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. (नीचे भी पढ़ें)
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 29 मार्च की है. पीड़िता आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. ट्यूशन टीचर इस दौरान उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था. यही नहीं, बच्ची को किसी को बताने पर मारने की धमकी भी देता था. इससे डरी बच्ची ने घर में भी कुछ नहीं बताया. बच्ची ने तकलीफ बढ़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद गुरुवार को मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी. उधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की, किन्तु वे फरार हो गये हैं.





