चाईबासा : खरसावां के पूर्व भाजपा विधायकर मंगल सिंह सोय को चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम जिले) के एमपी-एमएलए के स्पेशल कोर्ट ने सजा सुनायी है. खरसावां में रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम करने के जुर्म में उनको एक साल की सजा सुनायी गयी है. करीब 12 साल पहले दायर एककेस के मामले में अभी फैसला आया है. उनके खिलाफ 11 नवंबर 2011 से ही मामला दर्ज था, जिस पर अभी फैसला आया. बताया जाता है कि खरसावां में रेलवे से सुविधाओं की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया गया था. उस वक्त मंगल सिंह सोय वहां से विधायक थे. (नीचे भी पढ़ें)
खरसावां से विधायक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होते थे. जब उनको संसद का चुनाव लड़ाया गया था, तब मंगल सिंह सोय को वहां से भाजपा ने टिकट दिया था. उनके स्थान पर वहीं विधायक बने थे. विधायक रहते हुए उन्होंने खरसावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 को जाम कर दिया था, जिससे कई ट्रेनें नहीं चल पायी थी. इस मामले में रेलवे की ओर से केस दायर कर दिया गया था. अब जाकर इस मामले में उनको एक साल की सजा सुनायी गयी.





