• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mukhi samaj : मुखी समाज विकास समिति की पहल रंग लाई, सीनी के प्रभावित परिवारों को मिली बड़ी राहत, विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से डीआरएम ने दिया राहत का भरोसा

Jamshedpur mukhi samaj : मुखी समाज विकास समिति की पहल रंग लाई, सीनी के प्रभावित परिवारों को मिली बड़ी राहत, विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से डीआरएम ने दिया राहत का भरोसा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा सीनी क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे मुखी समाज के कई परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद क्षेत्र में चिंता और असमंजस का माहौल बन गया था. बरसात के मौसम में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के घर खाली करने की स्थिति से प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था. इनमें कई ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जिनके सदस्य पूर्व में रेलवे में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और लंबे समय से उक्त स्थान पर निवास करते आ रहे हैं. अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद में प्रभावित परिवारों ने मुखी समाज विकास समिति, झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी से संपर्क किया. (नीचे भी पढ़ें)

मामले की गंभीरता को समझते हुए भास्कर मुखी ने बिना विलंब किए सरायकेला खरसावां मुखी समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष मोहन मुखी को सीनी भेजकर पूरे मामले की जानकारी लेने का निर्देश दिया. जिला अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को उपलब्ध कराई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया. विधायक ने विषय की संवेदनशीलता को समझते हुए अगले ही दिन अपने आवास पर मिलने का समय दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी अपने पदाधिकारियों एवं सीनी के प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधियों के साथ विधायक सरयू राय के आवास पहुंचे. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वे लोग वर्षों से वहां रह रहे हैं और रेलवे प्रशासन के आदेश का सम्मान करते हुए स्वयं मकान खाली करने को तैयार हैं, लेकिन बरसात के इस मौसम में अचानक बेघर होने की स्थिति उनके लिए अत्यंत कठिन है. उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु कुछ समय प्रदान कराया जाए. प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक सरयू राय ने तत्काल दक्षिण पूर्व रेलवे के डीआरएम से दूरभाष पर वार्ता की. उन्होंने डीआरएम से अनुरोध किया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बरसात के मौसम को देखते हुए प्रभावित परिवारों को कुछ समय दिया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक स्वयं अपने घर खाली कर सकें. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक के आग्रह पर डीआरएम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रभावित परिवारों को एक माह का अतिरिक्त समय देने की सहमति व्यक्त की. मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि संगठन समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा. उन्होंने विधायक सरयू राय के त्वरित एवं संवेदनशील हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की ऐसी सकारात्मक पहल से आम लोगों का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में और मजबूत होता है. विधायक सरयू राय से मिलने वालों में भास्कर मुखी के अलावा प्रदेश महासचिव शंभु मुखी डूंगरी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, कोल्हान प्रभारी रवि मुखी, सरायकेला जिलाध्यक्ष मोहन मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, कमलेश मुखी, मोना मुखी, तरुण मुखी, जितेंद्र सुनानी, मुकेश मुखी व अन्य लोग शामिल थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur biker dead in road accident : पारडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

Jamshedpur biker dead in road accident : पारडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 30, 2026
Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Next Post
Jamshedpur mla saryu roy action : सफाईकर्मियों के ड्यूटी बांटने में गड़बड़ी को विधायक सरयू राय ने पकड़ा, सोनारी के कुंज नगर में 50 के स्थान पर 32 मजदूर ही मिले, मानगो और कदमा का भी दौरा करेंगे सरयू राय

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार हत्या के मामले में सरकार ने नौकरी का दिया लिखित आश्वासन, होगा हिमांशु का अंतिम संस्कार, दिन भर होता रहा हंगामा

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार हत्या के मामले में सरकार ने नौकरी का दिया लिखित आश्वासन, होगा हिमांशु का अंतिम संस्कार, दिन भर होता रहा हंगामा

west singhbhum ckp – चक्रधरपुर को मिली नए बस पड़ाव की सौगात, 14.11 करोड़ की योजना के लिए निविदा जारी

west singhbhum ckp - चक्रधरपुर को मिली नए बस पड़ाव की सौगात, 14.11 करोड़ की योजना के लिए निविदा जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News