जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की नेपाल में काठमांडू इकाई का विस्तार कर दिया गया. नेपाल के काठमांडू स्थित कुलेश्वर में संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एमएस सिंह मानस की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में विस्तार संपन्न हुआ. आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक श्रीमती रीता सिंह ने की, जिसमे मुख्य अतिथि और नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य आभा सिंह उपास्थित थी. वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती सरोज सिंह उपस्थित थीं .संगठन के वर्तमान सत्र के लिए सर्वसम्मति से कमिटी का गठन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
श्रीमती ममता सिंह को सर्वसम्मति से काठमांडू का अध्यक्ष और सुश्री हृषिता सिंह को महासचिव चुना गया. कार्यकारिणी समिति में श्रीमती रीता सिंह, सबिता सिंह, श्रुति सिंह, बबली सिंह को चुना गया. जल्दी ही व्यापक रुप में संगठन का विस्तार किया जाएगा. विदित हो की नेपाल में श्रीमती आभा सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की प्रतिनिधि 2016 से कार्यशील रही हैं. अध्यक्ष व महासचिव सहित नवनिर्वाचित टीम को अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने बधाइयां दी.




