जमशेदपुर: भारतीय कला को प्रोत्साहित करने और कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में काम कर रही इवाना आर्ट अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे होने पर 25 अक्टूबर को जमशेदपुर में विशेष कला प्रदर्शनी‘कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी’का आयोजन करेगी. इस अवसर पर 80 से अधिक कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी. प्रदर्शनी शाम चार बजे से रात आठ बजे तक अल्कोर होटल आयोजित होगी.जेनी शाह द्वारा वर्ष 2016 में जमशेदपुर में स्थापित इवाना आर्ट की शुरुआत 40 कलाकारों के रूप में हुई थी. एक दशक के सफर में यह मंच लगभग 100 कलाकारों के जीवंत समुदाय के रूप में विकसित हो चुका है. इस दौरान इवाना आर्ट ने स्थानीय स्तर से आगे बढ़ते हुए भारतीय कला को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया है.(नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर से शुरू हुई इस यात्रा के तहत इवाना आर्ट ने कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में प्रदर्शनियों का आयोजन किया है.इसके अलावा सिंगापुर, लंदन, फ्लोरेंस और स्विट्जरलैंड में भी भारतीय कला को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में पहल की है.इवाना आर्ट केवल एक कला दीर्घा नहीं, बल्कि कलाकारों, कला प्रेमियों और संग्रहकर्ताओं को जोड़ने वाला मंच है. यहां स्थापित कलाकारों के साथ उभरती प्रतिभाओं को भी अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने, कला प्रेमियों से संवाद स्थापित करने और अपनी कलाकृतियों को नए दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है.दसवीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न शैलियों और रंगों की कलाकृतियों के माध्यम से कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिलेगी.‘(नीचे भी पढ़े)
कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी’शीर्षक से आयोजित यह प्रदर्शनी इवाना आर्ट की अब तक की यात्रा, कलाकारों के योगदान और भारतीय कला की विविधता को सामने लाएगी.इवाना आर्ट की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कला प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकार लाइव पेंटिंग के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इनमें पुणे की माधुरी भादुड़ी, जम्मू के केके गांधी, गोवा के सचिन सगारे, भुवनेश्वर के मानस जेना, मुंबई के मुख्तार अहमद, कोलकाता के सुब्रत दास तथा जमशेदपुर के समर घोष और पारुल मंगल शामिल हैं.इन कलाकारों की लाइव पेंटिंग प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगी, जहां कला प्रेमियों को कलाकारों की सृजन प्रक्रिया को करीब से देखने और उनकी कला से रूबरू होने का अवसर मिलेगा.





