जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 8 में गुरुवार रात 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी अजीत चंद्रन (23) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अजीत को फंदे से उतार कर टिनप्लेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं उसके पिता बसंत कुमार पासवान जमशेदपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत है. अजीत कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
बहुत दिनों से मानसिक तनाव में था अजीत
जानकारी के अनुसार, अजीत बहुत दिनों से मानसिक तनाव में था. अजीत खाने के बाद रात में सोने चला गया. बीच में उसकी मां उसे कमरे में देखने गई तो वह कमरे में रस्सी के सहारे लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे उतारकर टिनप्लेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से कतरा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा : सूचना पर पहुंची बिरसानगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.





