जादूगोड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से टाटा-खड़गपुर खंड पर स्थित जादूगोड़ा से सटे राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति यात्रियों के बीच जागरूकता लाने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की गई, जहां ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर सहायक परिचालन पदाधिकारी कौशिक पात्रों ने जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए यात्रियों को गुटका खाकर इधर-उधर नहीं फेकने, स्टेशन पर रखे गए विभिन्न रंग, बिरंगी डस्टबिन का सही उपयोग करने, साफ-सफाई, सुरक्षा समेत रेलवे से अन्य सहयोग के लिए 139 नंबर का उपयोग कर तत्काल सेवा का लाभ उठाने जैसी बातों पर जोर दिया गया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों की जन संवाद के माध्यम से विभिन्न समस्याएं भी सुनी और कहा कि स्वच्छता के जरिय ही रेलवे को बेहतर बनाया जा सकता है. इस जनसंवाद कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक डी कुमार, एके निराला भी उपस्थित थे.





