जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित गोस्वामी मंदिर में बुधवार को हिन्दू उत्सव समिति की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर हिन्दू उत्सव समिति व उम्मीद एक अभियान के तत्वावधान में दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का आयोजन 13 व 14 जनवरी को होगा. जिसमें संगम तट पर बनारस और हरिद्धार की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा.दो दिवसीय संगम महोत्सव का उद्घाटन 13 जनवरी को शाम को होगा. इस दौरान सर्वप्रथम पर्यावरण व नदी संरक्षण पर व्याख्यान होगा. इसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा. साथ ही साथ समाज व धर्म और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा. 14 जनवरी को संध्या 3 बजे नदी पूजन व भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले साल कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित हुए, बहुत से लोग संगम महोत्सव में शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन इस बार संगम महोत्सव लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए हिन्दू उत्सव समिति व्यवस्था कर रही है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी को आस्था से जोड़कर इसके वर्तमान स्वरुप को बचाए रखना है. प्रत्येक वर्ष नदी के जलस्तर का गिरना और नदी का प्रदूषित होना चिंता का विषय है. इस परिस्थिति में उत्सव समिति का हर संभव प्रयास रहा है कि लोगों को नदी व प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना है. गंगा मां का भव्य आरती करने के लिए बनारस से 11 पुरोहित को बुलाया जा रहा है जो पांरपरिक परिधान में व डमरू के साथ 48 मिनट की गंगा आरती करेंगे. इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गयी है. जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में समाजसेवी मनोज सिंह, बन्दे शंकर, समाजसेवी जटाशंकर पाण्डेय ,अश्वनी झा , विहिप सरायकेला जिला अध्यक्ष, जेएन दास, राजेश सिंह बम,संजय चौरसिया, रणविजय प्रताप, विवेक कुमार, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह,उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह,आरएसएस के संजय कुमार, रमन, मृत्युंजय सिंह,अनिशा सिन्हा, आदित्य वर्मा, प्रदीप मुख़र्जी, प्रकाश दुबे, शानू सिंह, मनीष हिंदूस्तानी, शक्ति प्रमाणिक, सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी सिंह, हेमंत, निखिल तिवारी, राकेश सिंह, इंद्रजीत, विपुल, महिला प्रमुख शशि,संतोषी वर्मा,दुर्गा वर्मा, पूजा, हरमिंदर कौर,उत्तम, अमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.







