जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 17 के रहने वाले सुल्तान महमूद की कतर में मौत हो गई है.उनकी मौत इलेक्ट्रिक करंट लगने से हुई. सुल्तान महमूद कतर में जैतून मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट में काम करते थे. बताते हैं कि 3 अप्रैल को काम के दौरान ही इफ्तार के बाद प्लक में स्विच लगाने के दौरान उन्हें करंट लग गया. करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और आनन-फानन में उन्हें कतर के हमाद अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी उनकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़े)
सुल्तान महमूद के भाई सलीम अंसारी ने बताया कि सुल्तान महमूद की दो बेटियां हैं. सुल्तान महमूद के शव को भारत लाने की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. आकलन किया जा रहा है कि 2 दिन के अंदर उनका शव भारत आ जाएगा. रेस्टोरेंट के ओनर भी इस काम में पूरी मदद कर रहे हैं. सुल्तान महमूद रेस्टोरेंट में 5 साल से काम कर रहे थे. मृतक के बड़े भाई के मुताबिक रेस्टोरेंट के ओनर ने बताया कि जब तक रेस्टोरेंट रहेगा मृतक के परिवार को हर महीना पेमेंट और दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा.











