जमशेदपुर: झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) की विशेष बैठक भुइयांडीह में केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जनसमस्याओं, मानवाधिकार, बायो-मेडिकल वेस्ट, बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं सड़क सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि हर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक छाया नगर में मानवाधिकार सहायता शिविर लगाया जाएगा. शिविर में आम जनता की समस्याओं पर काउंसलिंग के साथ उन्हें यह जानकारी दी जाएगी कि अपनी समस्या को किस विभाग अथवा उचित फोरम के समक्ष किस तरीके से उठाया जाए. उन्होंने कहा कि जेएचआरसी आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में यथासंभव सहयोग करेगा.(नीचे भी पढे)
बैठक में बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर गठित जन निगरानी समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. समिति शहर के अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में बायो-मेडिकल वेस्ट के नियमों के अनुपालन की स्थिति की जांच कर संबंधित सक्षम अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगी. मनोज मिश्रा ने कहा वर्तमान मे हाई कोर्ट ने सरकार को बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, परिवहन, बार कॉडिंग एवं ट्रैकिंग करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जेएचआरसी पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन हर हाल में होना कराया जायेगा..(नीचे भी पढे)
बैठक में शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं तथा सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर भी व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मनोज मिश्रा ने कहा कि संगठन पूर्व में झारखंड सरकार को 90 दिनों का अल्टीमेटम देकर जमशेदपुर को अपराधमुक्त घोषित करने की मांग कर चुका है. इसके अलावा साकची गोलचक्कर पर एक दिवसीय अनशन कर जनमत भी प्राप्त किया गया था. इस अभियान को पुनः आरम्भ किया जायेगा.बैठक में किशोर वर्मा, सलावत महतो, एसके बासु,अभिजीत चंदा, श्याम लाल, आरसी प्रधान, गुरुमुख सिंह, ऋषि गुप्ता, रेणु कुमारी, सरोज देवी, हरिशचंद्र सबलोक, संतोष कुमार, देवशीष दास सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे.















