जमशेदपुर: 13 जनवरी मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से नगर अध्यक्ष फतेह चन्द्र टुडू के नेतृत्व में भारतवर्ष के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की 241वीं शहादत दिवस पर बाबा तिलका मांझी चौक डिमना स्थित आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.इस अवसर पर नगर अध्यक्ष फतेह चन्द्र टुडू ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने ब्रिटिश हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पहाड़िया एवं संथाल के साथ साथ सभी को साथ लेकर उलगुलान का बिगुल फूंका, उन्होंने नारा दिया धरती हमारी है.(नीचे भी पढ़े)
बाबा तिलका मांझी को 13 जनवरी 1785 को फांसी दी गई थी, उनकी मृत्यु के बाद भी आदिवासी ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते रहे. बाबा तिलका मांझी को आज भी आदिवासी लोग नायक के रूप में याद करतें हैं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं शोषण और शासक के खिलाफ आवाज को बुलंद रखने का प्रेरणा लेते हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश मुर्मू, प्रभात सिंह, रंजीत देव, कृष्ण हांसदा, संजू कुटिया, सनातन हांसदा, अविनाश मिश्रा, दिनेश लोहार आदि उपस्थित थे.















