जमशेदपुर : सोनारी के खूंटाडीह बड़तल्ला रोड स्थित तरुण बाल संघ हनुमान मंदिर में विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के लिए “हनुमत सेवा संघ” द्वारा सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है. गत 8 जनवरी को सोनारी राम मंदिर से कलश में जल लाकर पूजा-अर्चना के साथ रामकथा की शुरुआत हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)

जम्मूवाले बाबा के सान्निध्य में चल रही रामकथा के छठे दिन, मंगलवार को कथा वाचक डॉ देवाचार्य महाराज ने पुष्प वाटिका प्रसंग से लेकर धनुष भंग एवं राम जानकी विवाह प्रसंग की कथा सुनाई. आज मंगलवार को हनुमान जी का पूजन, शृंगार दर्शन व सुंदरकांड का पाठ पंडित अभिषेक पाठक ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार, 14 जनवरी को पूजा, हवन, आरती के बाद भंडारा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. हनुमत सेवा संघ अध्य्क्ष-डालिया भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष सुधीर लाल, सचिव ऋतु झा, कोषाध्यक्ष संगीता देवी की उपस्थिति में मंगलवार को तरुण बाल संघ हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद के रूप में चना, गाजर का हलवा, लड्डू, फल आदि का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के पंडित गौतम, सुमित ठाकुर, संजू, मोचू, सुनील, सोनू पुजारी, रंजीत,अरुण संतोष,गौतम,सूरज दुबे, सुमित, रंजीत, मनोज एवं सुशांति देवी ने विशेष योगदान किया.















