जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने मंत्री चंपई सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चूना शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी. पार्टी नेताओं ने दुआ की कि श्री सोरेन जल्द स्वस्थ होकर वापस घर लौटें एवं दोबारा जनसेवा में लगें. चादरपोशी करने पहुंचे नेताओ में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी एवं 15 सूत्री समिति के सदस्य शेख बदरुद्दीन, 20 सूत्री के जिला सदस्य एवं आरटीए के कोल्हान प्रमंडल सदस्य प्रमोद लाल, लालटू महतो, सरफराज हुसैन, फैयाज खान, समद अंसारी, अजय रजक, विनोद डे, चंदन, रवि मुंडा, परवेज अख्तर व अन्य कई लोग शामिल थे.




