जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला कमेटी की घोषणा कर दी गई है. इसके तहत पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा उपाध्यक्ष के तौर पर सागेन पुर्ती, ललित मांडी, प्रणव महतो, विद्यासागर दास, सचिव के पद पर रतन महतो, संगठन सचिव के पद पर चंद्रशेखर टुडू, नासिर खान, सहायक सचिव के पद पर मो जलील और मानिक मल्लिक, कोषाध्यक्ष के पद पर कालीपदो गोराई को नियुक्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा गुमला की भी नई कमेटी की घोषणा की गई है, जिसमें अध्यक्ष भूषण तिर्की, उपाध्यक्ष नूरुल होदा और शशि साव, सचिव पद पर आरिफ अंसारी, संगठन सचिव के पद पर रणजीत सिंह, सहायक सचिव के पद पर सुधि राम किसान और कोषाध्यक्ष पद पर खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू को नियुक्त किया गया है.




