
जमशेदपुर : अंजलि सोरेन को झामुमो का ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रह्लाद पुर्ती को ओड़िशा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनके जमशेदपुर आगमन पर स्वागत किया गया. गुरुवार को कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि प्रांगण में झामुमो के जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. इस दौरान विधायक रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, ज़िला सचिव लालटू महतो, धनय मुर्मू, राजेश महतो, गोविंदा चालक, सूरज सिंह, रोहित लोहरा, मनीष कुमार, माशुक, राम सिंह, चन्दन महतो, रॉकी सिंह सरदार, अभिजीत सोरेन, राजा सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.



