जमशेदपुर: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व और टाटा पावर एम्प्लाई यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव के सहयोग से टाटा पावर जोजोबेरा के संवेदक टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सेन इलेक्ट्रिकल) द्वारा कार्यरत कुल 56 मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किया गया. साथ ही, वार्षिक छुट्टी के पैसे और वार्षिक बोनस की राशि के भुगतान हेतु कंपनी प्रबंधन ने 12 अप्रैल 2025 तक का लिखित अनुरोध किया है.संवेदक कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सेन इलेक्ट्रिकल) द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसके कारण मजदूरों को फरवरी 2025 का वेतन, वार्षिक छुट्टी और बोनस की राशि नहीं मिली थी.(नीचे भी पढे)
इस अन्याय के खिलाफ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय ने मजदूरों के साथ मिलकर लगातार संघर्ष किया और कंपनी प्रबंधन से वार्ता की.किंतु जब 24 मार्च 2025 तक भी मजदूरों का 7,40,288 का बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो मजदूरों ने गेट जाम आंदोलन करने का निर्णय लिया. इस दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किया गया.मजदूरों की इस जीत पर सभी श्रमिकों ने जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय का फूल-मालाओं से सम्मान किया और उनके प्रयासों के प्रति आभार प्रकट किया.यह संघर्ष मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के प्रति महासंघ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ मजदूरों के अधिकारों और न्याय के लिए सदैव तत्पर रहेगा.





