सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव के पास मंगलवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर शाम की बताई जा रही है, जहां अधेड़ की उमर लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जब एम्बुलेंस को दी गई, मौके में पहुंच कर घायल को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को शीतगृह में एमजीएम अस्पताल के प्रसाशन द्वारा रखवा दिया गया.





